Android प्लेटफॉर्म पर जाएं प्लॅटफॉर्म्स प्रदर्शित करने का आइकन
Android प्लेटफॉर्म पर जाएं Windows प्लेटफॉर्म पर जाएं Mac प्लेटफॉर्म पर जाएं iOS प्लेटफॉर्म पर जाएं
CapCut आइकन

CapCut

18.2.0
4.2 95,515 समीक्षाएं
158.3 M डाउनलोड
सुरक्षा सुरक्षा

TikTok का आधिकारिक वीडियो-संपादन एप्प

विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
Andrés López आइकन
द्वारा समीक्षित
Andrés López
Content Editor
Andrés López, Uptodown के इन-हाउस संपादकीय टीम का हिस्सा है। Uptodown Localization Team द्वारा अनुवादित

CapCut एक प्रबल वीडियो संपादन टूल है, जो वह सब कुछ करने में सक्षम है जो इस तरह के कुछ अन्य एप्प कर सकते हैं जैसे कि उपयोग में अविश्वसनीय आसानी के साथ सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को संयोजित करना। परिणाम एक ऐसा एप्प है जिसका उपयोग आप सभी प्रकार की उच्च-गुणवत्ता वाले लघु वीडियो को कुछ ही सेकंड में बनाने के लिए और फिर उन्हें TikTok, Instagram, एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा करने के लिए कर सकते हैं।

CapCut का उपयोग करने के लिए आपको किसी उपयोगकर्ता खाते की आवश्यकता नहीं है। हालाँकि, यद्यपि आप लॉग इन किए बिना एप्प की लगभग सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं, फिर भी अपने TikTok खाते को लिंक करना एक अच्छा विचार होगा चूंकि इससे आपके वीडियो को सीधे इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भेजना और उन्हें तुरंत पोस्ट करना संभव हो जाता है। यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है कि आप उपयोगकर्ता खाते के बिना, ना ही अपनी प्रोफ़ाइल को अनुकूलित कर सकते हैं या अन्य उपयोगकर्ताओं को फॉलो नहीं कर सकते हैं। और अंततः, यह सामाजिक घटक, एप्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें

टेम्प्लेट संपादित करें या शुरुआत से वीडियो बनाएं

CapCut का लगभग सारा कन्टेन्ट तीन टैब में विभाजित है। संपादन पहला और संभवतः वह भाग है जिस पर आप सबसे अधिक समय व्यतीत करेंगे। यहां से आप एक ही टैप से नए वीडियो प्रोजेक्ट्स बना सकते हैं। बस, अपने डिवाइस की मेमोरी में सेव किए गए वीडियो या अपने पास उपलब्ध सैकड़ों टेम्पलेट्स के बीच चयन करें और जितने चाहें उतने वीडियो जोड़ें। एक बार आप वीडियो संकलित कर लेते हैं, फिर आप अपनी कल्पना को उड़ान दे सकते हैं और जो चाहें कर सकते हैं - उन्हें कट या कॉपी कर सकते हैं, धीमी गति के साथ गति बदल सकते हैं, स्टिकर जोड़ सकते हैं, विशेष प्रभावों का उपयोग कर सकते हैं, छवि फ़िल्टर लागू कर सकते हैं, ब्राइटनेस और कान्ट्रैस्ट सही कर सकते हैं, टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, संगीत जोड़ सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

वीडियो का अंतिम रेज़लूशन चुनें

एक बार आप वीडियो का संपादन समाप्त कर लें, तो बस वह गुणवत्ता चुनें जिसमें आप एक्स्पोर्ट करना चाहते हैं, जो डिफॉल्ट रूप से 1080p और 30fps है। ये डिफॉल्ट सेटिंग्स हैं, लेकिन यदि आप चाहें, तो आप रेज़लूशन को 720p या 480p तक कम कर सकते हैं, इस तरह वीडियो आपके डिवाइस की मेमोरी पर कम जगह लेगा। आप इसके विपरीत भी कर सकते हैं और वास्तव में शानदार रेज़लूशन के लिए वीडियो को 2K में एक्स्पोर्ट कर सकते हैं। आप जो भी करें, एक बार वीडियो एक्स्पोर्ट हो जाए, तो आप इसे अपने स्मार्टफ़ोन की मेमोरी पर पाएंगे, जिसके बाद आप इसके साथ जो चाहें कर सकते हैं। एक टैप से, फ़ाइल को सुरक्षित रखने के लिए, आप इसे क्लाउड पर भी अपलोड कर सकते हैं।

सामुदायिक टेम्पलेट्स के साथ वीडियो बनाएं

CapCut का दूसरा टैब, समुदाय द्वारा बनाए गए विभिन्न टेम्पलेट्स के लिए समर्पित है, जिनका उपयोग आप अपने प्रोजेक्ट्स के लिए कर सकते हैं। आमतौर पर, आप ऐसे टेम्प्लेट देखेंगे जो उस समय ट्रेंड में हैं या जो आपकी शैली के आधार पर आपकी रुचि के हो सकते हैं, लेकिन आप विभिन्न टेम्प्लेट श्रेणियों पर भी नज़र डाल सकते हैं, जैसे कि फिटनेस, वेग, मेम्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रेट्रो, कोल्लाज, प्रशंसक, और भी बहुत कुछ। जब आपको अपना पसंदीदा टेम्प्लेट दिखाई दे, तो "यूज़ टेम्प्लेट" बटन पर टैप करें, और एप्प आपको सीधे एडिटर पर ले जाएगा। यहां से, आप अन्य उपयोगकर्ताओं की रचनाओं पर टिप्पणियाँ छोड़ सकते हैं और उनको फॉलो करना शुरू कर सकते हैं।

ट्यूटोरियल के साथ एप्प का उपयोग करना सीखें

CapCut का एक मज़बूत गुण, इसके तीसरे और अंतिम टैब, ट्यूटोरियल्स में पाया जा सकता है। यहां से, आप एप्प के समुदाय द्वारा बनाए गए वीडियो देख सकते हैं, जो विशेष रूप से आपको एप्प की कुछ अधिक उन्नत सुविधाओं का उपयोग करने का तरीका सिखाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इनमें से अधिकांश वीडियो केवल एक मिनट लंबे और बहुत उपयोगी हैं, इसलिए इस एप्प पर नई तरकीबें सीखने में अधिक समय नहीं लगता है। और, एक बार फिर, यदि आपको कोई वीडियो पसंद आता है, तो आप निर्माता को फॉलो कर सकते हैं या टिप्पणी छोड़ सकते हैं। आख़िरकार, इस प्रकार की बातचीत कन्टेन्ट निर्माताओं को प्रोत्साहित कर सकती है, खासकर यदि प्रतिक्रिया रचनात्मक हो।

CapCut, Android के सबसे प्रबल और बहुमुखी वीडियो-संपादन टूल में से एक है। यदि आप चाहें तो Windows या Mac पर संपादन का प्रयास कर सकते हैं, दूसरी ओर, CapCut के डेस्कटॉप संस्करण भी हैं। TikTok, Instagram, और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकांश वीडियो या तो आंशिक रूप से या पूरी तरह से इस एप्प के साथ निर्मित होते हैं, और इसका कारण सरल है- इसका उपयोग करना आसान है, अद्भुत परिणाम प्रदान करता है, और इसका एक बड़ा और सक्रिय समुदाय है। निस्संदेह, यह के कन्टेन्ट क्रिएटर के लिए एक जरूरी एप्प है, जो अपने Android डिवाइस पर आकर्षक वीडियो बनाना चाहते हैं।

CapCut आपके लिए है अगर

✓ आप सहज टूल्स और समृद्ध एडिटिंग विकल्पों की मदद से जल्दी से प्रोफ़ेशनल दिखने वाले शॉर्ट वीडियो बनाना चाहते हैं
✓ आप ट्रेंडिंग कम्युनिटी टेम्पलेट्स को एक्सप्लोर करना और कमेंट्स, फ़ॉलो व साझा प्रोजेक्ट्स के ज़रिए सहयोग करना पसंद करते हैं
✓ आप छोटे, आसान ट्यूटोरियल्स, लचीले एक्सपोर्ट रेज़ॉल्यूशन और क्लाउड बैकअप को अपनी क्रिएशन्स की सुरक्षा के लिए महत्व देते हैं

आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)

  • Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है

CapCut 18.2.0 के बारे में जानकारी

मूल जानकारी

डेवलपर Bytedance Pte. Ltd.
श्रेणी वीडियो
रेटिंग +3
भाषाएँ हिन्दी
39 और

वितरण मॉडल

मूल्य निर्धारण निःशुल्क
लाइसेंस मालिक
Copyright © 2026 Bytedance Pte. Ltd.
यह एप्प Uptodown पर क्यों प्रकाशित किया गया है? (अधिक जानकारी)

सुरक्षा और गोपनीयता

आवश्यक अनुमतियाँ
41 अनुमतियाँ देखें
प्रमाणपत्र हस्ताक्षर 0f435afa8d7b4363510a365c1d7457be
सुरक्षा और एंटीवायरस रिपोर्ट देखें

जानकारी डाउनलोड करें

डाउनलोड 158,296,835
तारीख़ 16 जून 2026
फाइल का प्रकार XAPK
साइज़ 265.49 MB
SHA256 f5ae028c8482a2afdc21dd11a302470908a49e5b4929555bf23f18d2256a38d9

तकनीकी विवरण

पैकेज नाम com.lemon.lvoverseas
विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें

पुराने संस्करण

और देखें
apk 18.2.0 Android + 6.0 13 जून 2026
xapk 18.2.0 Android + 6.0 13 जून 2026
apk 18.2.0 Android + 6.0 11 जून 2026
apk 18.2.0 Android + 6.0 14 जून 2026
xapk 18.1.0 Android + 6.0 15 जून 2026
xapk 18.1.0 Android + 6.0 9 जून 2026
अन्य प्लॅटफॉर्म्स के लिए भी उपलब्ध

इस एप्प को रेट करें

एप्प की समीक्षा करें
CapCut आइकन

रेटिंग

4.2
5
4
3
2
1
95,515 समीक्षाएं

उपयोगकर्ताओं का कहना है

  • उपयोगकर्ता इस ऐप को संपादन के लिए सबसे अच्छा कहते हैं
  • कई लोग इसके शक्तिशाली संपादन उपकरणों और गुणवत्तापूर्ण परिणामों की प्रशंसा करते हैं
  • कुल मिलाकर प्रतिक्रिया अच्छी है, जो उच्च संतुष्टि दर्शाती है
यह वास्तविक उपयोगकर्ता समीक्षाओं पर आधारित AI-जनित सारांश है।

कॉमेंट्स

और देखें
adorableyellowchimpanzee84322 icon
adorableyellowchimpanzee84322
9 घंटे पहले

सबसे अच्छा संपादन

लाइक
उत्तर
sillybluegiraffe51908 icon
sillybluegiraffe51908
19 घंटे पहले

अच्छा

लाइक
1
beautifulsilverox4242 icon
beautifulsilverox4242
1 दिन पहले

बेहतरीन ऐप, इंशाअल्लाह।

3
उत्तर
bigbluequail73970 icon
bigbluequail73970
2 दिनों पहले

बहुत अच्छा

3
उत्तर
freshwhitepanther5695 icon
freshwhitepanther5695
2 दिनों पहले

अच्छा

3
उत्तर
crazygoldenblackberry29869 icon
crazygoldenblackberry29869
3 दिनों पहले

यह सच में काम करता है ✔️

3
उत्तर
और देखें

इसमें आपकी रुचि हो सकती है

विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
InShot आइकन
रचनात्मकता और विशिष्ट शैली के साथ अपने वीडियो को जीवंत बनाएं
Alight Motion आइकन
अपने स्मार्टफ़ोन पर वीडियो का संपादन करें और उन्हें एनिमेट करें
Edits आइकन
Instagram
PowerDirector आइकन
अब आपके पास अपने मनपसंद तरीके में वीडियो एडिट करने का मौका है
VN - Video Editor आइकन
एक अविश्वसनीय रूप से व्यापक वीडियो संपादक
Filmora आइकन
अपने वीडियो संपादित करें और आश्चर्यजनक प्रभाव और सुविधाएँ लागू करें
YouCut आइकन
आपके स्मार्टफ़ोन के लिये विडियो-कटिंग ऐप
Adobe Express आइकन
एंड्रॉइड के लिए एक एडोबी टूलबॉक्स

इस रचयिता के और एप्पस

CapCut Pad आइकन
Bytedance Pte. Ltd.
Hypic आइकन
एक अभिनव फोटो-पुनःप्राप्ति उपकरण
ULike आइकन
हर फोटो में अपने चेहरे को सुधारें।
FaceU आइकन
आपके सेल्फ़ी के लिए फ़िल्टर, मेक-अप एवं अन्य प्रभाव
Pixsoul आइकन
Bytedance Pte. Ltd.
Qishui आइकन
Bytedance Pte. Ltd.
Dreamina AI आइकन
टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स से शानदार विज़ुअल्स और एनिमेटेड वीडियो बनाएं
TikTok आइकन
लघु वीडियो के वैश्विक समुदाय में आपका स्वागत है
YouTube आइकन
वह सारी सामग्री जो आप अपने सेल फोन पर चाहते हैं
Smarters Player Lite आइकन
WHMCS SMARTERS
Spotify आइकन
चलते हुए भी अपने संगीत का आनंद लें
Tubi आइकन
ढेर सारी निःशुल्क फिल्में और सीरीज स्ट्रीम करें
Drama Live आइकन
एक शक्तिशाली वीडियो प्लेयर जो m3u फ़ाइलों का समर्थन करता है
Netflix आइकन
सभी Netflix फिल्में और सीरीज़ अब Android पर
YTV Player Pro आइकन
Prod ADP